एनएसपीसीएल भिलाई में CISF ने मनाया अग्नि सेवा दिवस 2026, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0

भिलाई स्थित एनएसपीसीएल इकाई में Central Industrial Security Force (CISF) द्वारा अग्नि सेवा दिवस 2026 मनाया गया। इस दौरान अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फायर सेफ्टी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसमें “Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society” का संदेश दिया गया।

हर साल की तरह इस वर्ष भी 14 अप्रैल 1944 को हुए मुंबई डॉक अग्निकांड में शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई, जिसमें लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही, आम जनता से अपील की गई कि वे घर और कार्यस्थल पर अग्नि दुर्घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें।

इस दौरान बैनर, पंपलेट और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के बीच फायर सेफ्टी को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.