चरोदा की बेटी ने 10वीं में 92% अंक लाकर श्रृष्टि वर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
10वीं में 92% अंक लाकर श्रृष्टि वर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
भिलाई। चरौदा क्षेत्र के गणेश चौक निवासी होनहार छात्रा श्रृष्टि वर्मा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।
श्रृष्टि, श्री राकेश वर्मा एवं श्रीमती सुनीता वर्मा की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मानसरोवर विद्यालय, जंजगीरी से प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
श्रृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की है।
परिजनों और शुभचिंतकों ने श्रृष्टि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
