जामुल पुलिस के नाक नीचे चल रहा कबाड़ का काला खेल, देर रात लग रही बीएसपी प्लांट की गाडिया, बीसी चौक में कबाड़ का खेल, कौन कबाड़ी को दिया जा रहा लोहा?

0

जामुल(जनमत)। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में बीते 3 महीने से बड़े स्तर पर कुछ रसूखदारों ओर कबाड़ कारोबारी के संरक्षण में अवैध कबाड़ का खेल जामुल पुलिस के नाक के नीचे बड़ी ही शातिराना तरीके से चल रहा है , जहां पर बीएसपी प्लांट से निकलने वाली छड़, एंगल, रॉड, सहित सेक्शन प्लेट की कटिंग का कारोबार कुछ लोगों के द्वारा बड़े ही निडरता से चल रहा है एक तरफ भिलाई 3 में करोड़ों का बीएसपी प्लांट का लोहा चोरी का मामला छत्तीसगढ़ और देश विदेश में सुर्खियों में चल रहा है तो दूसरी तरफ वैशालीनगर के विधायक लगातार प्लांट का लोहा चोरी होने का दावा कर रहे है , बड़ी जांच समिति की गठन ओर जांच कार्यवाही की खबर सूत्रों में है , बता दे कि जामुल थाना क्षेत्र के बीसी चौक के पास सुलभ शौचायल के बाजू में संचालित एक गोदाम को कुछ कबाड़ियों ने अपना आशियाना बना रखा है जहां पर देर रात ओर सुबह भोर में बीएसपी प्लांट निकलने वाली गाड़ियों से लोहा कटिंग कर अवैध लाभ कमाने का खेल 3 महीनों से चल रहा है लेकिन इतनी बड़ी खबर पूरे इलाके में चल रही है यही नहीं कई दफा अखबरों में भी प्रकाशित हो चुकी है लेकिन जामुल पुलिस की कान में जू तक नहीं रेगा है या जामुल पुलिस की कार्यवाही के बजाय साथ गांठ में सारा काम चल रहा है , बता दे कि रातों रात यह से सारा लोहा हटाने के गाड़िया लगती है जहां से अवैध चोरी का लोहा जामुल के किसी बड़े कबाड़ी के खपाया जा रहा है , ये सोचने वाली बात है कि रात के अंधेरे में बड़े चेक पोस्ट पुलिस की गश्त के बावजूद चोरी का खेल चल रहा है क्या इस बारे में नए थाना प्रभारी को खबर नहीं है या खबर से अनजान बन रहे है ? 

Leave A Reply

Your email address will not be published.