जामुल पुलिस के संरक्षण में शुरू हुआ अवैध कबाड़ का कारोबार, कल से सजेगी ‘दरबार’?

0

भिलाई-जामुल। भिलाई क्षेत्र में इन दिनों पुलिस संरक्षण में चल रहे कथित अवैध कारोबारों की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार, जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित सरपरस्ती में भिलाई-3 निवासी कबाड़ी जितेंद्र सिंह द्वारा बड़े स्तर पर लोहे के कबाड़ का कारोबार शुरू किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से बोरिया गेट से निकलने वाले ट्रक-ट्रेलरों से छड़, रॉड और सेक्शन प्लेट की कटिंग कर अवैध रूप से माल निकालने का खेल चल रहा था। अब इसी गतिविधि को विस्तार देते हुए बड़े स्तर पर कारोबार शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सूत्रों का दावा है कि ड्राइवरों की मिलीभगत से यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा है। रुक्मणी धर्म कांटा से करीब 200 मीटर दूर, सुलभ शौचालय के पास स्थित ‘जागीरा’ नामक गोदाम में इस अवैध कबाड़ कारोबार का संचालन शुरू कर दिया गया है, जहां आज से विधिवत गतिविधियां शुरू होने की बात कही जा रही है।

एक ओर दुर्ग जिले के तेजतर्रार एसपी विजय अग्रवाल अवैध कारोबारों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जामुल थाना क्षेत्र में खुलेआम बीएसपी और अन्य कंपनियों के लोहे की कथित अवैध खरीदी-बिक्री को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, या फिर यह ‘दरबार’ यूं ही सजा रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.