जामुल प्रभारी के संरक्षण में शुरू हुआ कबाड़, कबाड़ियों की बुलाई गई बैठक? मंगल सीनू बने प्रभारी

0

भिलाई जामुल(जनमत)। जामुल थाना अंतर्गत क्षेत्र में दो कबाड़ी गोदाम इन दिनों सुर्खियों में है, जहां एक तरफ दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान जिले में शांति व्यवस्था बनाने में लगे है तो दूसरी तरफ उनके सेनापति क्षेत्र के कबाड़ कारोबार के भूपति बने हुए हैं, बता दे कि जामुल थाना क्षेत्र में अरिहंत धर्म काटे से लगे सुलभ शौचायल के बाजू में लंबे समय से बंद पड़े एक गोदाम में फिर से अवैध कबाड़ गोदाम शुरू हुआ है जहां बीएसपी प्लांट से निकलने वाली सुबह 4 बजे की गाड़ियों से अवैध लोहा कटिंग करने ओर लाभ अर्जित करने गोदाम खोलकर भंडारण शुरू किया गया  जहां रोजाना सुबह शाम गैस कटर से लोहा काटा जा रहा है यही नहीं श्री राम होटल के बाजू में पिंकू सिंह को भी संरक्षण दिया गया है जिस पर कुछ दिन पूर्व ही जामुल पुलिस की कार्यवाही हुई लेकिन कार्यवाही के बाद फिर से पिंकू का कार्यक्रम शुरू हो गया । सूत्र बताते है कि जामुल थाना प्रभारी ने 7 दिन पहले जामुल क्षेत्र के कबाड़ियों की बैठक बुलाकर कर पुष्पा फिल्म के मंगल सीनू की तरह सिंडिकेट की बैठक बुलवाई थी जहां कई कबाड़ी भी पहुंचे थे, जिसके बाद फिर से जामुल में राजकरण सिंह और पिंकू सिंह का एक छत्र राज शुरू हो गया है ।

फिलहाल जामुल में आधा दर्जन कबाड़ी सक्रिय है वही 2 ओर दुकानों के खुलने से जामुल क्षेत्र में अब गैंगवॉर की स्थिति निर्मित होने की संभावना है । इस तरह से संरक्षण के क्षेत्र में बड़े अपराध होने की आशंका है पूर्व में भिलाई 3 में चोरी के लोहे ओर कबाड़ को लेकर कई बार चाकू बाज़ी सहित कई आपराधिक घटनाएं हुई है जिसमें जामुल ओर खुर्सीपार के ही युवकों ने घटना को अंजाम तक दिया है , लेकिन जामुल थाना प्रभारी की निष्क्रियता और संरक्षण के चलते अब जामुल क्षेत्र में कबाड़ के लिए गेंगवार होने की चर्चा चल रही है ?

बता दे कि कुछ दिन पहले ही प्रभारी हुए प्रशस्तिपत्र से सम्मानित….

कुछ दी पहले ही दुर्ग SP श्रीमान विजय अग्रवाल ने गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश करने को लेकर जिले के चार थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया था जिसमें जामुल थाना प्रभारी भी प्रशस्तिपत्र से सम्मानित हुए है

Leave A Reply

Your email address will not be published.