प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 की जीवन दीप समिति की बैठक

0

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 की जीवन दीप समिति की बैठक विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू दिलीप पटेल व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक मे पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया पिछली बैठक मे निर्णय लिया गया कार्य की पूर्ण करने की जानकारी दी गई वर्तमान एजेंडा में प्रमुख रूप से ओ पी डी पर्ची का दस रूपए लिए जाने सर्वसहमति से निर्णय लिया गया हालांकि इसमें गर्भवती महिलाओं को छुट मे रखा गया है 60 वर्ष से ऊपर आयु को भी निशुल्क सेवाओं ओर एक वर्ष के बच्चों का निशुल्क ओपीडी सुविधाएं देने प्रावधान है विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू व दिलीप पटेल ने विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा द्वारा जनहित में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण की विधायक निधि से बनाने सहमति दी गई है वहीं स्टोर में दवा के रखरखाव हेतु वातानुकूलित कक्ष हेतु एक एयर कंडीशनर ( ए सी ) प्रदान करने की घोषणा की गई है वहीं जीवन दीप समिति के माध्यम से मेल वार्ड के संधारण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है वाहन रखरखाव के लिए बेरीकेट्स बनाने सहमति प्रदान किया गया वर्तमान में बेरीकेट्स नहीं होंने से बे तरतीब खडे कर देने से अव्यवस्था खड़ी कर देते है वहीं विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू के द्वारा विधायक निधि से आम जनमानस के लिए वाटर एटीएम देने की घोषणा की गई है अस्पताल मे जीवन दीप समिति कर्मियों के मानदेय के नियमित भुगतान के लिए आय का स्तोत्र करने लैब में जांच शुल्क लिया जाने निर्णय लिया गया है इसमें ब्लड शुगर,एच आई वी, डेंगू,को पूर्व के भांति निशुल्क रखा गया है बैठक में आफिस कार्य के लिए दो कंम्पयूटर सेट ओर विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षण हेतु माइक सेट ओर प्रोजेक्ट खरीदने की सहमति प्रदान की गई है विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू दिलीप पटेल पार्षद फिरोज फारूखी श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, सदस्य डा राधेश्याम वर्मा, विघुत मंडल के सहायक इंजीनियर मुकेश कुमार लहरें ,,नगर निगम चरोदा भिलाई के स्वच्छता निरीक्षक वीणु वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया श्रीमती आर विश्वास मितानिन श्रीमती झामिन वर्मा, अस्पताल भिलाई 3 से डा शिखर अग्रवाल बी ई टी ओ सैय्यद असलम,आर एम ए श्रीमती प्रज्ञा कुशवाहा,सफाई सुपरवाइजर ताम्रध्वज साहू उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.