SP साहब! दुर्ग जिले के दो थाना क्षेत्र में जमकर कबाड़, पहुंच रहा हफ्ता?

0

भिलाई दुर्ग (काला सूरज) दुर्ग जिले दो थाना क्षेत्र में इन दिनों जमकर अवैध लोहे का कबाड़ का कारोबार चल रहा जिसमें नेवई थाने का दत्तक पुत्र लव कुमार साहू जो कि उमरपोटी के पास खुलेआम मरोदा बीएसपी प्लांट का लोहा खरीद फरोख्त करने में लगा हुआ बता दे कि लव कुमार साहू पर कई बार नेवई थाने में कार्यवाही हुई है लेकिन उसके बाद भी कारोबार पर आशीर्वाद ओर हफ्ता मिलने के वजह से धड़ल्ले से इसका काम चलते रहता , सूत्रों की माने तो सरदारबाड़ा ओर औरी यार्ड से चोरों समूह इसके यहां बीएसपी प्लांट का लोहा बेचते है जो सुबह 4 बजे नेवई से पाटन ओर भिलाई के रास्ते होकर रायपुर के एक कबाड़ से जुड़े व्यापारी को बेचा जा रहा है, यही नहीं छावनी के शारदा पारा के पास लंबे समय से भागवत नामक युवक के द्वारा आस पास की कंपनियों का चोरी और फेरी का लोहा खरीदी कर धड़ल्ले से कारोबार को संचालित कर रखा है जिसके चलते छावनी थाना क्षेत्र के कंपनी मालिक चोरी से परेशान है , कई बार कार्यवाही होने के बाद भी इस तरह से इनके अवैध कारोबार को कही ना कही पुलिस के संरक्षण के कारण संभव नहीं है , एक तरफ दुर्ग पुलिस कप्तान की कार्यप्रणाली साफ सुथरी है लगतार उनके द्वारा अभियान चलाया जाता है और दूसरी तरफ थानों की जिम्मेदारी लिए बैठे प्रभारी मौन ओर रोजनामचा साफ रखने में नज़र आते है ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.