जामुल में संरक्षण के चलते नहीं हो रही पिंकू पर कार्रवाई, ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियों से कटिंग हो रहा BSP प्लांट का लोहा?

0

भिलाई जनमत (जामुल)। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र के श्रीराम होटल के बाजू में संचालित एक कबाड़ी दुकान के संचालक पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि वह औद्योगिक क्षेत्र सहित बीएसपी प्लांट से निकलने वाले कीमती लोहे की चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।

सूत्रों के अनुसार, पिंकू सिंह नामक कबाड़ी द्वारा ट्रांसपोर्टरों के ट्रेलर और ट्रकों से ड्राइवरों की मिलीभगत से बीएसपी का लोहा खुलेआम काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह काम लंबे समय से लगातार चल रहा है और इसमें बड़े स्तर पर आर्थिक लेन-देन भी हो रहा है।

इतना ही नहीं, इंजीनियरिंग पार्क और आसपास के क्षेत्रों से फेरी के माध्यम से आने वाले लोहे की भी अवैध खरीदी-बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जामुल थाना क्षेत्र में बढ़ती लोहे की चोरी की घटनाओं के पीछे इसी तरह के अवैध कारोबार जिम्मेदार हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या आरोपों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाती है या फिर यह अवैध कारोबार इसी तरह चलता रहेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.