सुपेला में राजू चौहान का खुलेआम सट्टा कारोबार? पुलिस अनजान या मौन!

0

भिलाई सुपेला (जनमत)। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक बार फिर अवैध सट्टा कारोबार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सुपेला घड़ी चौक स्थित मस्जिद के पीछे पानी टंकी के पास राजू चौहान नामक व्यक्ति द्वारा खुलेआम सट्टा पट्टी का संचालन किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए राजू चौहान ने अपने गुर्गे तैनात कर रखे हैं, जो दिनभर अंकों का खेल संचालित कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला सुपेला थाना से चंद कदम की दूरी पर हो रहा है, इसके बावजूद पुलिस की जानकारी या कार्रवाई अब तक सामने नहीं आई है।

एक ओर जहां दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इतने संवेदनशील क्षेत्र में खुलेआम सट्टा का संचालन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.