चरोदा में चल रहा सट्टा ओर गांजे का खेल, एक तरफ पवन दूसरी तरफ रगवा छोटू?

0

भिलाई चरोदा (जनमत)। दुर्ग जिले के भिलाई 3 थाना अंतर्गत क्षेत्र में इन दिनों चोरी छिपे गांजे और सट्टा पट्टी का काम जोरों से चल रहा है , सूत्र बताते है कि पुराना सटोरिया पवन यादव के द्वारा सट्टा पट्टी के खेल को फिर से संचालित किया है जिसका वीडियो सामने आ रहा है यही नहीं बस स्टैंड के पास रघवा छोटू नामक युवक चोरी छिपे गांजे का काम कर क्षेत्र के युवाओं को नशे में धकेल रहा है, सूत्र बताते है कि एक लंबे समय से रघवा छोटू बस स्टैंड के आस पास गांजे का काम पुलिस के नाक के नीचे कर रहा है यही नहीं गांजा प्रेमियों को ही गांजा बेचा जा रहा है , फिलहाल पूरे मामले की पुलिस को खबर नहीं जल्द ही कार्यवाही होने की खबर है , दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार अवैध सट्टा पट्टी सहित सूखे नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.