छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा की शानदार जीत, 10 नगर निगमों में कब्जा
रायपुर । छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। 10 नगर निगमों में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। रायपुर में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ईवीएम का रोना रोएगी।
कोरबा में संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोट से हरा दिया है। बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हरा दिया है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से शिकस्त दी है।