आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर युवती ने छत से कूदकर दी जान

0

रायपुर। थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला अपराध क्रमांक 113/25, धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. के तहत दर्ज किया गया है। मृतिका जसविंदर कौर ढ़िल्लन उर्फ जस, उम्र 26 वर्ष, निवासी डबरा पारा थाना भिलाई-3, जिला दुर्ग (वर्तमान पता: साई ड्रीम सिटी, मकान नंबर 602, ब्लॉक C, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर) थी।

 

जानकारी के अनुसार मृतिका किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करती थी और वह नीरज मजुमदार नामक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। उसका संपूर्ण खर्च नीरज मजुमदार द्वारा वहन किया जा रहा था।

 

पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतिका को उसके कथित ब्वायफ्रेंड नीरज मजुमदार सहित अन्य साथियों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। यह प्रताड़ना जसविंदर कौर को इतनी अधिक थी कि उसने 03 जून 2025 को साई ड्रीम सिटी, अमलीडीह स्थित ब्लॉक C की छठवीं मंजिल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर एक-एक कर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की सूची निम्नानुसार है:

 

नीरज मजुमदार पिता स्व. निताईचंद मजुमदार, उम्र 28 वर्ष, निवासी मेन रोड, नवोदय स्कूल के बाजू, माना, थाना माना कैम्प, रायपुर।

प्रशांत लाण्डे पिता राजेश लाण्डे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बहेला, थाना बहेला, जिला बालाघाट (म.प्र.), हाल पता: बाईट स्पार्कत एकेडमी, महावीर नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

रोशनी साहू उर्फ तन्नू पिता स्व. राजू साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी डिबरापारा, गोपाल किराना स्टोर्स के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग, हाल पता: बजाज कॉलोनी, रिंग रोड के बगल, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

आकाश वैष्णव पिता मनोज वैष्णव, उम्र 21 वर्ष, निवासी भगत सिंह चौक, थाना टिकरापारा, रायपुर।

साबिया परवीन पिता मोहम्मद रशीद, उम्र 19 वर्ष, निवासी पुलिस लाइन, नेहरू अभिषेक के पास, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर।

तिलोत्मा पाण्डेय पिता कुंज बिहारी पाण्डेय, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुष्पांजली, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

दीपक पाटले पिता चन्द्रप्रकाश पाटले, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बैला, मुंशीटोला, बौला, जिला बालाघाट (म.प्र.)।

नेहा यादव पिता सुनील यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुष्पांजली कॉलोनी, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनन कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.