एस पी साहब? जामुल थाना क्षेत्र में सिंडिकेट के जरिए शुरू होने वाला है कबाड़ का कारोबार
दुर्ग जिले में जहां एस पी अग्रवाल अवैध कारोबार करने वाले पर लगातार नकेल कस रहे है तो दूसरी तरफ जामुल थाना अंतर्गत क्षेत्र के रुकमणि धर्म कांटा के पास सुलभ शौचायल के बाजू में लंबे अरसे से बंद पड़े गोदाम पर अब कबाड़ का बड़ा गोदाम खुलने की तैयारी है सूत्र बताते है जितेंद्र सिंह नामक एक कबाड़ी भिलाई 3 हथखोज से सीधे बड़े पैमाने पर कबाड़ का गोदाम खोलने जा रहा है जहां बीएसपी से निकलने वाले ट्रक टेलर के ड्राइवरों से साथ गांठ कर छड़, सेक्शन प्लेट सहित अन्य कीमती लोहे की कटिंग की जाएगी , गोदाम में वजन मशीन सहित बैठा दिया गया जल्द ही नारियल फोड़कर लोहे की चोरी के कारोबार का श्री गणेश किया जाना है , सूत्र बताते है कि इस कारोबार कुछ हिस्ट्रीशीटर भी हिस्सेदार है वही जामुल पुलिस के आशीर्वाद से इतना बड़ा गोदाम खुलने की तैयारी की चर्चा सूत्रों में है