भाजयुमो ने 16 बिंदुओ मे आयुक्त जी को ज्ञापन सौपा गया और महापौर निर्मल कोसरे का पुतला दहन किया गया।
नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा मे व्याप्त समस्याओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई-3 चरोदा मंडल के नेतृत्व मे आज नगर पालिका निगम का घेराव कर 16 बिंदुओ मे आयुक्त जी को ज्ञापन सौपा गया और महापौर निर्मल कोसरे का पुतला दहन किया गया, जल्द से जल्द इन समस्याओ का निवारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी युवा मोर्चा द्वारा दी गई,
भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने बताया की नगर निगम कमिशन खोरी और दलाली का अड्डा बन गया है, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू ने महापौर द्वारा जनता के साथ किये जा रहे भेदभाव और प्रधानमंत्री आवास मे हो रहे भ्रस्टाचार के बारे मे जानकारी दी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साहू ने नगर निगम वार्ड मे जल समस्या और शहर मे बदहाल सफाई व्यवस्था के विषय से अवगत कराया निगम घेराव मे भाजयुमो प्रदेश महामन्त्री उपकार चंद्राकर, भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष ऐ गौरी शंकर, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर,नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रामखिलावन वर्मा , पार्षद तुलसी ध्रुव,तुषान्त वर्मा, प्रेमलता चंद्राकर, संजय यादव, शिव कुमारी यादव, नंदनी जांगड़े, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय साहू, समीर अग्रवाल, तेजस पाल, उदय भास्कर,महेंद्र साहू, दीप पटेल,रूपेन्द् यादव, संदीप पाली,पुष्पराज, गौरव टांडी,सम्यक तिवारी,श्याम सुन्दर जयसवाल, तोरण सोनी ,धनेश्वरी साहू, तुलसी मरकाम, पूर्णिमा ठाकुर, बालमुकुंद वर्मा, आकाश ठाकुर, अंजय पांडेय आकाश वर्मा,प्रकाश सिंह,सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे..